IPL इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत, मुंबई ने दिल्ली को किया शर्मसार तो RCB ने पंजाब को चटाई धूल
IPL 2025 Top 10 biggest win: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियां पूरी तरह से तैयार हैं। 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन शुरू होने वाला है। 18वें सीजन के शुरू होने से पहले जानते हैं आईपीएल इतिहास के रनों के लिहाज से 10 सबसे बड़ी जीतों के बारे में। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर है। मुंबई ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत अपने नाम दर्ज की है।
मुंबई को मिली थी 146 रनों से जीत
साल 2017 में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली डेयरडेविल्स (जो अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है) को 146 रनों से हराया था, जो उस समय आईपीएल इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत थी। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 212 रन बनाए। यह एक बहुत ही मजबूत स्कोर था, जो किसी भी टीम के लिए पीछा करना मुश्किल था। दिल्ली की टीम को 213 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन दिल्ली की पूरी टीम महज 66 रन पर ऑल आउट हो गई।

आरसीबी ने 144 रनों से दर्ज की जीत
साल 2016 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात लायंस के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने गुजरात लायंस को 144 रन से करारी हार दी थी। विराट कोहली ने 109 रन बनाए थे और एबी डिविलियर्स ने 129* रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया था। इन दोनों के शतकों की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवरों में 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात लायंस का पीछा करते हुए पूरी टीम 104 रन पर ढेर हो गई, और इस तरह आरसीबी ने एक शानदार जीत दर्ज की।
IPL इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत पर एक नजर
1. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 146 रनों से हराया, 2017
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात लायंस को 144 रनों से हराया, 2016
3. कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 140 रनों से हराया, 2008
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रनों से हराया, 2015
5. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पुणे वॉरियर्स इंडिया को 130 रनों से हराया, 2013
6. सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 118 रनों से हराया, 2019
7. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से हराया, 2023
8. किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 111 रनों से हराया, 2011
9. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया, 2024
10. राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 105 रनों से हराया, 2008
11. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से हराया, 2018












Click it and Unblock the Notifications