IPL 2025 में Suryakumar Yadav का धमाका! बल्लेबाजी से रचा इतिहास, टूट गया तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL 2025 Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टॉप 2 में जगह बनाने के लिए टीम पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादन ने मुंबई के लिए कमाल की बल्लेबाजी की।

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास (IPL 2025 Suryakumar Yadav)

15 साल बाद सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 2010 के आईपीएल में 15 मैच खेलकर 618 रन बनाने का काम किया था। लेकिन साल 2025 में 618 रन से अधिक बनाकर सूर्यकुमार यादव अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं।

IPL 1

मुंबई के लिए ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ओर से 14 मैच खेलकर 618 से अधिक रन बना लिए हैं। अब तक उनका औसत 72.87 का है और वे 170 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके पास इस सीजन 700 का आंकड़ा पार करने का मौका भी बना हुआ है। इसके साथ ही सूर्य़कुमार यादव मुंबई के लिए दो सीजन में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2023 के दौरान 600 से अधिक रन बनाए थे।

मुंबई के लिए एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

619* - सूर्यकुमार यादव (2025)
618 - सचिन तेंदुलकर (2010)
605 - सूर्यकुमार यादव (2023)
553 - सचिन तेंदुलकर (2011)
540 - लेंडल सिमंस (2015)
538 - रोहित शर्मा (2013)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+