क्या IPL 2025 से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन, RR के कप्तान की चोट कितनी गंभीर? जानें अपडेट

IPL 2025, Sanju Samson News: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और तेजतर्रार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अंतिम मैच में संजू सैमसन की उंगली में चोट लग गई थी। संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद से ही ऐसी खबरें जोरों पर है कि क्या वह आईपीएल तक फिट हो पाएंगे या नहीं?

संजू सैमसन की उंगली में लगी चोट (IPL 2025, Sanju Samson News)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड पर भारत ने 150 रनों से जीत हासिल की। भारत की बल्लेबाजी पारी के दौरान सैमसन को उंगली में चोट लग गई थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करते हुए सैमसन की उंगली में गंभीर चोट लग गई। चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और दूसरी पारी में राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

Sanju Samson 1

चोटिल होने के बावजूद करते रहे बल्लेबाजी

सैमसन चोट लगने के बाद काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे। भारतीय फिजियो ने कई मिनट तक उनका इलाज किया। हालांकि, चोट के बावजूद सैमसन शांत दिखे और डगआउट से अपने साथियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। स्टंप के पीछे उनकी अनुपस्थिति ने फैंस के मन में उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर दिए। आउट होने से पहले 16 रन बनाने वाले सैमसन ने उंगली में चोट लगने के बाद भी बल्लेबाजी जारी रखी, जिससे पता चलता है कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं थी।

सैमसन की चोट कितनी गंभीर?

आईपीएल 2025 के करीब है और ऐसे में भारतीय टीम और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही उनकी रिकवरी पर कड़ी नज़र रखेंगे। आईपीएल 2025 का सीजन अगले महीने ही शुरू होने वाला है, 21 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के तौर पर सैमसन का नेतृत्व उनकी टीम के लिए काफी अहम है। सैमसन की चोट ने फैंस की चिंताएं जरूर बढ़ा दी है, लेकिन उनके ठीक होने के लिए अभी पर्याप्त समय बाकी है।

सैमसन की फिटनेस पर कई सवाल

भारतीय टीम के प्रबंधन ने अभी तक उनकी फिटनेस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और ऐसे में आईपीएल में उनकी उपलब्धता तय मानी जा रही है। राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद होगी कि सैमसन टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+