'मैंने पूरी जिंदगी में इतने छक्के नहीं मारे, उसने दो घंटे में जड़ दिए', Abhishek Sharma ने उड़ाए दिग्गज के होश
IND vs ENG, Abhishek Sharma: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 को एकतरफा अंदाज में अपना नाम कर लिया। इंग्लैंड को 150 रनों से हराने के साथ ही भारत ने इतिहास रचने का काम किया। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली। वह टीम के लिए सबसे अधिक 135 रन बनाने में सफल रहे। टी-20 फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अभिषेक शर्मा अब टॉप पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ रचा इतिहास (IND vs ENG, Abhishek Sharma)
अभिषेक शर्मा ने महज 37 गेंदों में धमाकेदार तरीके से शतक पूरा किया। भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं अब इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा का यह टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक है। अभिषेक शर्मा की दमदार बल्लेबाजी ने उन्हें दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

इंग्लैंड के दिग्गज ने की कुक की तारीफ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर तारीफ की। कुक ने अभिषेक के 13 छक्कों की विशेष तौर पर सराहना की और कहा कि अभिषेक ने जितने छक्के 2 घंटे में लगाए, उतने छक्के उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं लगाए। यह बयान कुक के लिए खास था, क्योंकि कुक ने अपने टेस्ट और वनडे करियर में कुल मिलाकर बहुत कम छक्के लगाए।
अभिषेक शर्मा ने बनाया गजब का रिकॉर्ड
एलिस्टर कुक के पास 161 टेस्ट मैचों में केवल 11 छक्के, 92 वनडे में 10 छक्के और 4 टी20 मैचों में एक भी छक्का नहीं था। जबकि अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान महज 54 गेंदों में 135 रन बनाते हुए 13 छक्के लगाए। अभिषेक द्वारा लगाए गए छक्कों का रिकॉर्ड भारत के लिए भी ऐतिहासिक रहा। यह अब टी-20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया है।
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद में अर्धशतक लगाया। भारत की तरफ से ये दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। अभिषेक ने 37 गेंद में शतक लगाया। भारत की तरफ से टी 20 में ये दूसरा सबसे तेज शतक है।












Click it and Unblock the Notifications