IPL 2025: 14 करोड़ के केएल राहुल 27 करोड़ वाले ऋषभ पंत पर भारी! संजीव गोयनका ने हीरा खो दिया?

IPL 2025 Rishabh Pant vs KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स के लिए नए सीजन का आगाज केएल राहुल ने दमदार अंदाज में किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में सिर्फ 14 करोड़ में खरीदा था। लेकिन दिल्ली के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत पर राहुल भारी नजर आ रहे हैं। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन ऋषभ पंत अब तक चार पारियों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

पंत पर भारी केएल राहुल (IPL 2025 Rishabh Pant vs KL Rahul)

आईपीएल 2025 की शुरुआत मैचों को देखते हुए केएल राहुल ऋषभ पंत पर भारी दिखाई दे रहे हैं। केएल राहुल ने सीएसके के खिलाफ 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। राहुल का इस सीजन का यह पहला, जबकि आईपीएल करियर का 38वां पचासा है। फाफ डू प्लेसिस की गैर मौजूदगी में केएल राहुल ने दिल्ली के लिए पारी का आगाज किया और टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

IPL 2025 1

केएल राहुल का दमदार प्रदर्शन

केएल राहुल 2022 में लखनऊ की टीम के कप्तान बने थे। लखनऊ के लिए पहले तीन मैचों में केएल राहुल के बल्ले से 108 रन निकले थे। उनका औसत 36 का था और स्ट्राइक रेट 140.25 का था। वहीं ऋषभ पंत के आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 17 रन ही 3 पारियों में बनाए हैं। लिहाजा आंकड़ों के हिसाब से भी ऋषभ पंत पर केएल राहुल भारी नजर आ रहे हैं।

संजीव गोयनका ने हीरा खो दिया?

सोशल मीडिया पर केएल राहुल का प्रदर्शन देखकर फैंस संजीव गोयनका को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि संजीव गोयनका ने हीरा खो दिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली ने बेहद कम पैसों में कमाल का खिलाड़ी अपने साथ जोड़ लिया है। केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस अहम मुकाबले में 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के जड़ने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+