IPL 2025: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? LSG के कप्तान ने खुद बताई सच्चाई

IPL 2025: आईपीएल की नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत के पीछे ऑल आउट जाने का फैसला लिया था और बिड वॉर में जमकर बोली लगाते हुए खरीद लिया था। पंत को 27 करोड़ की बड़ी रकम देते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में लाया गया था।

इसके बाद प्रदर्शन के मामले में पंत ने निराश करने वाला काम किया और 11 पारियों में महज 135 रन बनाए। ये आंकड़े लखनऊ और गुजरात के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले से पहले तक के हैं। पंत से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद तो शायद किसी ने नहीं की होगी।

ipl 2025

रिपोर्ट्स के अनुसार पंत को रिलीज करने का फैसला लिया जाएगा। खबरों के मुताबिक़ फ्रेंचाइजी को लगता है कि 27 करोड़ की रकम इस प्लेयर के लिए काफी ज्यादा है। पुरानी गलती में सुधार करने का प्रयास करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स आगामी सीजन से पहले ही पंत को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

हालांकि टीम की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सोशल मीडिया इन खबरों से भरा हुआ है कि पंत को बाहर करने का फैसला होगा। अगर उनको बाहर नहीं किया जाएगा, तो सैलरी में कटौती भी हो सकती है। इस सीजन उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि 27 करोड़ की रकम ज्यादा है।

इस बीच टीम से पहले ही पंत ने खुद आगे आकर इन खबरों का खंडन कर दिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंत की तरफ से रिएक्शन आया है। पंत के रिलीज को लेकर किये गए एक ट्वीट के नीचे उन्होंने रिप्लाई किया।

उन्होंने लिखा कि मैं समझता हूं कि फेक न्यूज़ से कंटेंट को ज़्यादा ट्रेक्शन मिलता है, लेकिन हमें हर चीज़ को उसके इर्द-गिर्द नहीं बनाना चाहिए। थोड़ी समझदारी और विश्वसनीय ख़बरें ज़्यादा मदद करेंगी, बजाय किसी एजेंडे के तहत झूठी बातें फैलाने के। धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो। जो भी हम सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, उसके प्रति जिम्मेदार और समझदार बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+