Rishabh Pant और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं? हो सकती हैं टीम से छुट्टी! रिपोर्ट में दावा

IPL 2025 Retention, Rishabh Pant and Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले कुछ कड़े फैसले ले सकती है। ऋषभ पंत के नेतृत्व में पिछले साल टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सिर्फ एक बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

ऋषभ पंत हो सकते हैं टीम से बाहर

ऋषभ पंत के नेतृत्व में टीम की दिशा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेजी से हो रही है। पिछले कुछ सालों में टीम के लिए ऋषभ पंत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद ऋषभ पंत के टीम से बाहर जाने के संकेत मिल रहे हैं। जीएमआर के नेतृत्व वाली प्रबंधन टीम कोर ग्रुप के हिस्से के रूप में ऋषभ पंत के बिना टीम के भविष्य पर विचार कर रही है। यह अटकलें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले की जा रही है।

Rishabh Pant 1

पंत और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं?

दिल्ली कैपिटल्स का पंत को रिटेन नहीं किए जाने की खबरें सिर्फ़ अटकलें बाज़ी नहीं है। यह फ़्रैंचाइज़ी प्रबंधन के गहरे विचार-विमर्श को बताता है। यदि पंत दिल्ली से बाहर जाते हैं, तो यह फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा नुकसान हो सकता है। पंत को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में पहचान मिली है। यदि दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीम अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव करने के बाद खिलाड़ियों को बदलने पर भी फैसला ले रही है तो यह साफ बताता है कि ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

क्या ऑक्शन में जाएंगे पंत

अगर ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में शामिल होते हैं तो उन पर कई फ्रेंचाइजियां बोली लगा सकती है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें भी ऋषभ पंत पर है। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिश्यली रूप से सामने नहीं आई है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन इन रिपोर्टों से एक बात तो साफ है कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+