IPL Retention List : आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमें इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, CSK-MI करेगी हैरान

IPL 2025 ALL Possible Retention List: इस साल के अंत में होने वाली आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। बीसीसीआई ने ने सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा करने के लिए 31 अक्टूबर, 2024 की समय सीमा तय की है। टीमों के इस तारीख से पहले अपने सभी रिटेन किए गए खिलाड़ियों का नाम देना होगा।

आईपीएल प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी में एक अहम बदला

आईपीएल प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी में एक अहम बदलाव कुछ शर्तों के तहत कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड ब्रैकेट में शामिल करना है। विशेष रूप से यदि किसी कैप्ड भारतीय खिलाड़ी ने पिछले पांच वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में भाग नहीं लिया है, तो उन्हें रिटेंशन उद्देश्यों के लिए अनकैप्ड माना जा सकता है। रिटेंशन में अगर कोई खिलाड़ी 31 अक्‍तूबर से पहले अंतर्राष्‍ट्रीय डेब्‍यू कर लेता है तो उसको कैप्‍ड माना जाएगा, लेकिन अगर कोई रिटेन हुआ अनकैप्‍ड खिलाड़ी नीलामी से एक दिन पहले भी अंतर्राष्‍ट्रीय डेब्‍यू करता है तो उसको अनकैप्‍ड ही माना जाएगा।

IPL 2025 1

31 अक्‍टूबर तक देना होगा नाम

आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए टीमों के पास रिटेंशन फ़ाइनल करने की डेडलाइन 31 अक्‍टूबर रखी गई है। इससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। ऐसे में हम आपको उन 10 टीमों के संभावित रिटेन खिलाड़ियो के बारे में बता रहे है। टीमें इन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, मथीसा पथिराना और महेन्द्र सिंह धोनी को रिटेन कर सकती है।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पंड्या के अलावा रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और अंशुल कंबोज को रिटेन कर सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम विराट कोहली के अलावा मोहम्मद सिराज, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और यश दयाल को रिटेन कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के अलावा जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल और संदीप शर्मा को रिटेन कर सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा को रिटेन कर सकती है।

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल, राशिद खान, डेविड मिलर, साईं सुदर्शन, मोहम्मद शमी और राहुल तेवतिया को रिटेन कर सकती है।

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने कप्तान केएल राहुल के अलावा क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टॉयनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल मार्श, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अक्षर पटेल और अभिषेक पोरेल को रिटेन कर सकती है।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम सैम कर्रन के अलावा अर्शदीप सिंह, कगीसो रबाडा, लियम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा को रिटेन कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, टी. नटराजन और नीतीश कुमार रेड्डी को रिटेन कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+