IPL 2025 Playoffs: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने प्वाइंट्स की होती है जरूरत? आसान भाषा में यहां समझिए
IPL 2025 Playoffs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार रात एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 रन की रोमांचक जीत हासिल कर आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। 213 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए आरसीबी ने अंतिम गेंद पर शानदार अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही आरसीबी का प्लेऑफ खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी (IPL 2025 Playoffs)
11 मैचों में आठ जीत और केवल तीन हार के साथ 16 अंक लेकर आरसीबी टॉप पर पहुंच गई है। रजत पाटीदार की टीम ने अंक तालिका में दूसरे टीमों को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बना ली है। लेकिन इस सीजन में टॉप छह टीमों के बीच कड़ी टक्कर के कारण अभी भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है। लेकिन आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई टीम 16 अंक के बावजूद क्वालीफाई नहीं कर पाई हो।

इन टीमों के बीच होगी टक्कर
मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स 16 अंकों के आंकड़े को पार करने में सक्षम हैं। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी एक बाहरी मौका है, इसलिए इस सीजन के लिए प्लेऑफ कट-ऑफ आने वाले सप्ताह में बढ़ने की संभावना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन टीमों के बीच आने वाले मैचों में तगड़ी जंग देखने को मिलने वाली है।
प्लेऑफ में जाने के लिए चाहिए इतने प्वाइंट्स
आईपीएल 2025 प्लेऑफ़ के लिए कुछ टीमों के पास 18 अंक तक जाने का मौका है। इनमें दो टीमों के 22 अंक तक जाने की संभावना भी है। इसलिए प्लेऑफ़ स्थान सुनिश्चित करने के लिए RCB को अपने शेष तीन मैचों में कम से कम एक और जीत की आवश्यकता होगी। मुंबई और गुजरात को बचे हुए मैचों में से प्रत्येक में दो जीत की आवश्यकता होगी। एक अंक के अंतर से नंबर 4 और 5 पर बंद PBKS और DC को संभावित सीमा तक पहुंचने के लिए अपने शेष चार मैचों में से कम से कम तीन जीतने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications