PBKS vs RCB: 48 घंटे के भीतर ही RCB ने पंजाब से ले लिया बदला, प्रीति जिंटा के सामने किंग्स को चटाई धूल
IPL 2025 PBKS vs RCB: आरसीबी और पंजाब के बीच 48 घंटे के भीतर दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के महराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां आरसीबी ने पंजाब से बदला लेते हुए 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की। पंजाब ने शुक्रवार को बेंगलुरु को शिकस्त दी थी। जिसका बदला लेते हुए रविवार को आरसीबी ने पंजाब को पटखनी देने का काम किया।
प्रीति जिंटा के सामने हारी पंजाब (IPL 2025 PBKS vs RCB)
विराट कोहली इस मुकाबले में काफी उत्सुक दिखाई पड़ रहे थे। उन्होंने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में सबसे अधिक पचास रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ आसान जीत हासिल की। प्रीति जिंटा के सामने आरसीबी ने पंजाब को धूल चटाकर इस टूर्नामेंट की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप रहे।

प्रियांश आर्या ने बनाए 22 रन
वहीं पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक अच्छी शुरुआत की, जिसमें ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर 26 गेंदों में 42 रन की साझेदारी की। दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी की और विपक्षी टीम को दबाव में डाला। लेकिन इस शुरुआत के बाद पंजाब को जल्दी-जल्दी झटके लगे। पहले पांचवें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने प्रियांश को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। प्रियांश ने 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा और कुल 22 रन बनाए।
पंजाब के बल्लेबाजों ने किया निराश
इसके बाद सातवें ओवर में क्रुणाल ने प्रभसिमरन सिंह को भी टिम डेविड के हाथों कैच करवा दिया। प्रभसिमरन ने 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन बनाए। वहीं श्रेयस आय्यर ने खराब शॉट खेलकर अपनी विकेट खो दी। वह रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे। श्रेयस 10 गेंदों पर सिर्फ छह रन ही बना सके। इस तरह पंजाब की टीम अच्छी शुरुआत के बाद जल्दी-जल्दी विकेट गंवा बैठी।












Click it and Unblock the Notifications