IPL 2025 Qualifier 1: आरसीबी vs पंजाब मैच यहां देख सकेंगे लाइव, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

IPL 2025 Qualifier 1 Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास दर्ज करते हुए जीत दर्ज की। इस मैच में आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। लखनऊ ने 228 रनों का विशाल स्कोर बनाया और आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

पंजाब और आरसीबी के बीच फाइनल के लिए जंग (IPL 2025 Qualifier 1 Live Streaming)

आरसीबी की तरफ से विराट कोहली (54), मयंक अग्रवाल (41) और जितेश शर्मा (85) टॉप स्कोरर रहे। इन तीनों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी के लिए यह मुकाबला जीतना आसान हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत ने आरसीबी को आईपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया और इसका मतलब यह भी है कि अब रजत पाटीदार और कंपनी आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

IPL 1

इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर 1 गुरुवार, 29 मई, 2025 को खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर 1 न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुल्लांपुर में पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो आरसीबी ने बाजी मार ली थी।

यहां देख सकेंगे लाइव मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर 1 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं मैच से जुड़ी खबरों के लिए आप वनइंडिया हिंदी से जुड़े रह सकते हैं। वनइंडिया हिंदी पर मैच के दौरान की हर तरह की स्टोरी पब्लिश की जाएगी।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, मिशेल ओवेन प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, विजयकुमार विशक, जेवियर बार्टलेट, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, नुवान तुषारा, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+