IPL 2025 Orange And Purple Cap: विराट कोहली-साई सुदर्शन में कांटे की टक्कर, प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर्पल कैप
IPL 2025 जैसे-जैसे अपने आखिरी मोड़ की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप की रेस भी एकदम फिल्मी हो गई है। विराट कोहली और साई सुदर्शन के बीच बस 1 रन का फासला है- एक तरफ अनुभव, दूसरी तरफ युवा जोश। वहीं गेंदबाज़ों में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने सटीक लाइन-लेंथ से पर्पल कैप पर कब्ज़ा जमाया हुआ है।
टूर्नामेंट में अब हर विकेट, हर ओवर और हर स्पेल मायने रखता है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस भी बेहद टाइट है। IPL 2025 ना सिर्फ़ टीमों के बीच की टक्कर दिखा रहा है, बल्कि हर खिलाड़ी की अपनी लड़ाई भी इसमें शामिल हो गई है-कौन बनेगा रन मशीन, और कौन रहेगा विकेट किंग? ये जवाब आने वाले कुछ ही दिन में सामने होंगे।

ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस - टॉप 5 बल्लेबाज
- 1. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- विराट ने इस सीजन में जबरदस्त कंसिस्टेंसी दिखाई है। 11 मैचों में उन्होंने 505 रन बनाए हैं और 7 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। स्ट्राइक रेट 143.5 का रहा है। इस वक्त वह टॉप पर हैं।
- 2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - सिर्फ 1 रन के फर्क से साई दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 504 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 154.1 रहा है। 5 फिफ्टी के साथ वो विराट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
- 3. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 11 मैचों में 475 रन और 172.7 का तूफानी स्ट्राइक रेट, ये सूर्यकुमार की क्लास दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं।
- 4. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)- इस सीजन में यशस्वी ने 12 मुकाबलों में 473 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 154.6 का है और 5 बार उन्होंने फिफ्टी लगाई है। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
- 5. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस)- इंग्लिश ओपनर ने 10 मैचों में 470 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी शानदार 169.1 का है और उन्होंने 5 बार फिफ्टी लगाई है।
पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस - टॉप 5 गेंदबाज
- 1. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)- पर्पल कैप इस वक्त गुजरात के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। उन्होंने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं और इकोनॉमी रेट 7.5 का रखा है।
- 2. जोश हेज़लवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- हेज़लवुड भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 10 मुकाबलों में 18 विकेट चटकाए हैं और उनका इकोनॉमी 8.4 रहा है। वो विराट की टीम के लिए तुरुप का इक्का बने हुए हैं।
- 3. अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)- बाएं हाथ के इस पेसर ने अब तक 11 मैचों में 16 विकेट झटके हैं और 8.0 का इकोनॉमी रेट रहा है। डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाज़ी काफी असरदार रही है।
- 4. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)- अफगानी स्पिनर ने 11 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए हैं और उनका इकोनॉमी 8.1 रहा है। चेन्नई के लिए वो लगातार विकेट निकालते रहे हैं।
- 5. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)- अनुभवी बोल्ट ने 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी 8.8 का है। नई गेंद से विकेट निकालने में वो मुंबई के लिए अहम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications