एक ही टीम के दो खिलाड़ी पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में आगे! लिस्ट में कई धुरंधरों को पछाड़ा

IPL 2025 Orange Cap, Purple Cap: 21 अप्रैल यानी सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक लगाने के बाद साई सुदर्शन ने एक बड़ी कमायाबी हासिल की। सुदर्शन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन को हराकर आईपीएल में पहली बार ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे पहुंच गए हैं। साई सुदर्शन इस सीजन बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन आगे (IPL 2025 Orange Cap, Purple Cap)

केकेआर ने गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया और फिर इस सीजन में अपना पांचवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए और अपनी टीम को 20 ओवर में 198/3 का स्कोर बनाने में मदद की। साई सुदर्शन ने आठ मैचों में 417 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की।

IPL 2025 1

निकोलस पूरन के पास वापसी का मौका

हालांकि, निकोलस पूरन एक बार फिर ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं। एलएसजी अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से खेलेगी। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में 368 रन बनाए हैं, जिसके बाद दूसरे नंबर पर सुदर्शन के साथी जोस बटलर हैं, जिन्होंने आठ चौकों की मदद से सिर्फ 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए।

टॉप पर मौजूद है गुजरात

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के अब आठ मैचों में 12 अंक हैं और वह प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं, दोनों के ही समान अंक हैं। केकेआर आठ मैचों में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। पर्पल कैप भी गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास मौजूद है।

ऑरेंज कैप की रेस में ये खिलाड़ी शामिल

1 साई सुदर्शन 417 रन
2 निकोलस पूरन 368 रन
3 जोस बटलर 356 रन
4 सूर्यकुमार यादव 333 रन
5 विराट कोहली 322 रन

पर्पल कैप की रेस में ये धुरंधर मौजूद

1 प्रसिद्ध कृष्ण 16 विकेट
2 कुलदीप यादव 12 विकेट
3 नूर अहमद 12 विकेट
4 रविश्रीनिवासन साई किशोर 12 विकेट
5 जोश हेज़लवुड12 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+