IPL 2025 Orange Cap: साईं सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप, टॉप 5 की लिस्ट में शमिल 4 भारतीय दिग्गज

IPL 2025 Orange Cap: आईपीएल के 18वें सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ का ड्रामा काफी रोमांचक रहा, लेकिन फाइनल मुकाबले के बाद साई सुदर्शन टॉप पर बरकरार रहे। इसका मतलब है कि आईपीएल 2025 का ऑरेंज कैप साईं सुदर्शन के सिर सजा है। गुजरात टाइटंस के इस ओपनर बल्लेबाज ने 15 मैचों में कुल 759 रन बनाए हैं, जिनका औसत 54.21 है। उनकी लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी ने उन्हें ऑरेंज कैप का हकदार बना दिया।

किसे दिया जाता है ऑरेंज कैप (IPL 2025 Orange Cap)

ऑरेंज कैप का पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं। इस सीजन में साई सुदर्शन ने न केवल अपने टीम के लिए अहम रन बनाए हैं, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी एक शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 717 रन बनाए हैं और उनका औसत 65.18 है। हालांकि, मैचों की संख्या अधिक होने के बावजूद भी वह साई सुदर्शन से पीछे रह गए।

IPL 2025 1

विराट कोहली ने बनाए इतने रन

तीसरे नंबर पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 657 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी भी काफी बेहतरीन रही, लेकिन ऑरेंज कैप के लिए यह संख्या काफी नहीं थी। चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का नाम है। गिल के नाम 15 मैचों में 650 रन है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श ने 13 मैचों में 627 रन बनाए।

आरसीबी बनी चैंपियन

आईपीएल 2025 का खिताब आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है, जिससे उनके 18 साल के इंतजार का अंत हुआ। विराट कोहली RCB की टीम के साथ शुरू से ही रहे हैं। आरसीबी इस बार पहली बार चैंपियन बने। यह जीत विराट कोहली के करियर का सबसे बड़ा पल साबित हुआ। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां RCB ने पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से मात दी।

पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी जिम्मेदारी निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने मजबूत शुरुआत की, लेकिन RCB की गेंदबाजी ने उन्हें काबू में रखा। अंत तक पंजाब की टीम 184 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ RCB ने न केवल अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, बल्कि विराट कोहली ने भी अपने लंबे सफर का सपनों का मुकाम हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+