IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए इन धुरंधरों के बीच जंग, लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम

IPL 2025 orange cap and purple cap: आईपीएल का रोमांच हर साल बढ़ता ही जा रहा है। इस बार भी ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस बेहद दिलचस्प दिखाई दे रही है। अब तक खेले गए मुकाबलों में विदेशी खिलाड़ी ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी लिस्ट दोनों में ही टॉप पर हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के पास भी मौका है। इस रेस में अपना स्थान बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को आने वाले मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए जंग (IPL 2025 orange cap and purple cap)

भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। ये खिलाड़ी किसी भी समय टॉप पर पहुंच सकते हैं। वहीं, पर्पल कैप के मामले में भी विदेशी गेंदबाजों का दबदबा है, लेकिन भारतीय गेंदबाज जैसे मोहम्मद शमी दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल के पास भी शानदार प्रदर्शन करने का मौका बना हुआ है। आईपीएल के इन मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का मौका होगा।

IPL 2025 1

निकोलस पूरन और साई सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन और साई सुदर्शन दोनों बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। हालांकि, मुंबई के खिलाफ वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वहीं, साई सुदर्शन भी गुजरात टाइटंस के लिए एक अहम खिलाड़ी बनकर उभर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, दोनों ने अब तक दो-दो अर्धशतक जड़े हैं। वहीं गेंदबाजी में चेन्नई के नूर अहमद टॉप पर बने हुए हैं।

टॉप पांच बल्लेबाज

1 निकोलस पूरन 4 मैच 201 रन
2 साई सुदर्शन 3 मैच186 रन
3 मिशेल मार्श 4 मैच 184 रन
4 जोस बटलर 3 मैच 166 रन
5 श्रेयस अय्यर 2 मैच 149 रन

टॉप पांच गेंदबाज

1 नूर अहमद 3 मैच 9 विकेट
2 हार्दिक पंड्या 3 मैच 8 विकेट
3 मिचेल स्टार्क 2 मैच 8 विकेट
4 शार्दुल ठाकुर 4 मैच 7 विकेट
5 वरुण चक्रवर्ती 4 मैच 6 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+