IPL 2025: मुंबई इंडियस के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, क्या है नया समीकरण, कौन बन सकता है रोड़ा
IPL 2025: आईपीएल में इस सीजन मुंबई इंडियंस का शुरुआती प्रदर्शन खराब रहा था, इससे लगने लगा था कि हार्दिक पांड्या की टीम प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर पाने में नाकाम रहेगी। इसके बाद रोहित शर्मा ने कुछ शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दी और मुंबई जीत की पटरी पर लौट आई।
रोहित शर्मा के अलावा रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने भी धमाल मचाया। सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है लेकिन सफर अभी बाकी है।

पांड्या की टीम अगर अंक तालिका में टॉप पर स्थान समाप्त करती है, तो फाइनल में जाने के लिए दो मौके मिलेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए एक मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। दिलचस्प बात तो यह है कि मुंबई इंडियंस को आज का अपना मुकाबला पंजाब किंग्स से खेलना है।
पंजाब से अहम मुकाबला
पंजाब किंग्स इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, अगर पंजाब आज मुंबई को हरा देती है, तो टॉप पर आ जाएगी और गुजरात नीचे खिसक जाएगी। यहाँ मुंबई इंडियंस के पास टॉप पर जाने का मौका है, इसके लिए आज पंजाब को पराजित करना होगा। इससे कुल अंक 18 हो जाएंगे।
नेट रन रेट में मुंबई टॉप टीम
गुजरात के भी 18 अंक हैं लेकिन मुंबई इंडियंस नेट रन रेट के मामले में इस सीजन सभी अन्य टीमों से आगे है। इस वजह से मुंबई टॉप पर आ जाएगी। हालांकि इसके लिए भी एक कंडीशन और है। आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच में हारना होगा।
आरसीबी बन सकती है रोड़ा
मुंबई इंडियंस के सामने टॉप पर आने के लिए दो कंडीशंस हैं। आज के मैच में पंजाब किंग्स को हराने के अलावा आरसीबी और लखनऊ के परिणाम पर निर्भर रहना। अगर आरसीबी उस मैच में जीत दर्ज करती है, तो 19 अंक लेकर टॉप स्थान हासिल कर लेगी, उस स्थिति में मुंबई इंडियंस का सपना टूट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications