'Rishabh Pant को टी-20 से संन्यास ले लेना चाहिए', 27 करोड़ का दबाव नहीं झेल पा रहे पंत, फैंस ने किया ट्रोल
IPL 2025 MI vs LSG Rishabh Pant: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऋषभ पंत के पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ फॉर्म में आने का शानदार मौका था। 216 रनों का पीछा करते हुए निकोलस पूरन के आउट होने के बाद चौथे नंबर पर पंत बल्लेबाजी करने आए। लेकिन दूसरे ही गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी (IPL 2025 MI vs LSG Rishabh Pant)
ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन अभी तक खामोश रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जबकि इसमें एक ही पारी में उन्होंने 63 रन बनाए थे। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो वह अभी प्लेऑफ के लिए मजबूत लड़ाई कर रही है, टीम ने 9 में से 5 मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है।

फैंस कर रहे हैं ट्रोल
ऋषभ पंत के खराब शॉट की आलोचना क्रिकेट के कई दिग्गज भी कर चुके हैं। कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने ऋषभ पंत के खेलने के तरीके पर सवाल उठाया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार ऋषभ पंत को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऋषभ पंत को अब टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लेना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है ऋषभ पंत 27 करोड़ का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयरः जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयरः डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications