IPL Auction Live Streaming: इतने बजे शुरू होगा IPL का मेगा ऑक्शन, फ्री में देख सकेंगे लाइव, जानें तरीका

IPL 2025 mega auction live streaming: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का समय काफी नजदीक आ चुका है। इस बड़े इवेंट के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस साल ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने जा रहा है। आईपीएल के 10 फ्रेंचाइजियां इस बार खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें 366 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 208 विदेशी क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।

खिलाड़ियों पर जमकर बरसेंगे पैसे

आईपीएल की इस नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजियों के पास कई नए टैलेंट को अपनी टीम में जोड़ने का बेहतरीन मौका होगा। इसके साथ ही यह युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा अवसर है, क्योंकि उन पर लगी बोली उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका दिला सकती है और उनके करियर को एक नई दिशा दे सकती है।

IPL 2025 1

ऑक्शन से पहले कई दिग्गज हुए रिलीज

आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले कुछ फ्रेंचाइजी ने काफी बड़े फैसले लिए हैं, जिससे जानकर सभी हैरान रह गए थे। ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स), केएल राहुल (लखनऊ सुपर जायंट्स) और श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया, जबकि ये सभी पिछले सीजन में अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे थे।

इतने बजे शुरू होगी नीलामी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए नीलामी 24 और 25 नवंबर, 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा स्थित अबादी अल-जौहर एरिना में आयोजित होने जा रही है। यह दो दिवसीय मेगा इवेंट 24 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस नीलामी में विभिन्न टीमों द्वारा अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा।

ऑक्शन को फ्री में देख सकेंगे लाइव

आईपीएल 2025 ऑक्शन का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जिसे फैंस टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा, आईपीएल 2025 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और जियो सिनेमा वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जिससे फैंस मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा ऐप बिल्कुल फ्री में ऑक्शन का मजा उठाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+