बिहार के वैभव सूर्यवंशी बने करोड़पति, इन दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर, रच दिया इतिहास
IPL 2025 Mega Auction Day 2: बिहार के रहने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। उनके लिए बोली शुरू हुई थी 30 लाख रुपये से, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर के बाद बोली 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
कौन हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी IPL नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं और वह इस नीलामी में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। ऐसा कर उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट सफर प्रेरणादायक रहा है। उनका जन्म बिहार के ताजपुर गांव में हुआ था, और बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट के प्रति उनका प्यार और लगन साफ दिखाई देने लगा था।

पिता का मिला साथ
केवल चार साल की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले वैभव ने अपनी मेहनत से क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू की। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी किसान हैं, उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को पहचाना और उसका समर्थन किया। उन्होंने अपने घर के पीछे एक छोटा खेल का मैदान बनवाया, जहां वैभव रोजाना अभ्यास करते थे।
नौ साल की उम्र में वैभव को समस्तीपुर में स्थित एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलवाया गया, जहां उनका क्रिकेट कौशल और भी निखरने लगा। इसके बाद उन्होंने दो साल छह महीने की कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-16 ट्रायल दिया।












Click it and Unblock the Notifications