खत्म हुई RCB की सबसे बड़ी टेंशन! खड़ी कर दी खतरनाक गेंदबाजों की फौज, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2025 Auction, RCB Bowling: आईपीएल 2025 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी कमजोर बॉलिंग लाइनअप को सुधारने के लिए काफी मेहनत की। इस बार उन्होंने बॉलिंग पर जमकर पैसा खर्च किया है। पहले की तरह सिर्फ बैटिंग पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि इस बार गेंदबाजी विभाग को टीम ने काफी मजबूत किया है। आरसीबी ने जेद्दा में हुए ऑक्शन में कुल 46.35 करोड़ रुपये खर्च कर बेहतरीन गेंदबाजों को अपनी टीम में शामिल करने में कामयाबी हासिल की।
आरसीबी का बॉलिंग अटैक हुई बेहतर
आरसीबी का बॉलिंग अटैक अब ज्यादा संतुलित दिखाई दे रही है। आईपीएल 2025 के लिए टीम ने कई तेज़ गेंदबाजों और स्पिनरों को खरीदा है। ये खिलाड़ी मैच के किसी भी हालात में खतरनाक बन सकते हैं। आरसीबी ने कुछ बेहतरीन तेज़ गेंदबाजों को खरीदा है, जो पावरप्ले और डेथ ओवर्स में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जॉश हेजलवुड को मिले 12.50 करोड़
स्पिन विभाग में भी आरसीबी ने कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस मजबूत बॉलिंग लाइनअप के साथ आरसीबी आईपीएल सीजन में बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप को और मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
जॉश हेजलवुड अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं और वह किसी भी पिच पर प्रभावी साबित हो सकते हैं, जिससे वह आरसीबी के बॉलिंग अटैक के लीडर बन सकते हैं। हेजलवुड के अनुभव और काबिलियत के साथ आरसीबी को अपनी गेंदबाजी में और ताकत मिल सकती है।
भुवी की हुई आरसीबी में एंट्री
इसके अलावा आरसीबी ने एक और बड़ा गेंदबाज अपनी टीम में शामिल किया है, जो टीम की गेंदबाजी को और भी मजबूत करने का काम करेगा। भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदने का काम किया। उन्होंने आईपीएल में 176 मैच खेले हैं और 181 विकेट हासिल किए हैं, जो उनकी काबिलियत को साबित करता है।
रसिक सलाम बन सकते हैं मैच विनर
आरसीबी ने तेज गेंदबाज रसिक सलाम को 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। रसिक सलाम अपनी स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं, जो बल्लेबाजों को काफी चुनौती देती हैं। वह भी डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और उनकी क्षमता आरसीबी की गेंदबाजी को और मजबूत कर सकती है। इन तीन तेज गेंदबाजों के साथ आरसीबी ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications