IPL 2025 Mega Auction: इस दिन हो सकता है IPL का मेगा ऑक्शन, जानें टाइम-वेन्यू सहित सभी जानकारी
IPL 2025 Mega Auction Date Time: आईपीएल 2025 को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल बने हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2025 में हर टीम को आखिर कितने खिलाड़ी रिटेन करने को मिलेंगे? आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले को केकेआर ने जीतने में कामयाबी हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक फाइनल में केकेआर ने जीत हासिल कर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मेगा ऑक्शन को लेकर फैंस उत्साहित
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर फैंस अभी से ही काफी उत्साहित हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन फरवरी में आयोजित 2022 नीलामी की तरह ही दो दिनों तक चलने वाली है। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसा बहाने का काम कर सकती है।

कब होगी IPL की नीलामी
मौजूदा समय में आईपीएल ऑक्शन की डेट को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन फैंस, दिसंबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच इस आयोजन की उम्मीद कर सकते हैं। जल्द ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल आयोजन के करीब विशिष्ट तिथियों की घोषणा कर सकती है।
भारत में नीलामी होने की उम्मीद
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन भारत में होने की संभावना है। इससे पहले भी कई बार आईपीएल ऑक्शन को भारत में ही आयोजित कराई जाती रही है। आईपीएल 2024 की नीलामी विशेष रूप से नए फॉर्मेट के साथ भारत के बाहर आयोजित की गई थी, साल 2025 की नीलामी भारतीय धरती पर वापस आने की उम्मीद है। संभावित शहरों में मुंबई, दिल्ली या कोलकाता शामिल हैं।
हो सकते हैं कई बड़े बदलाव
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पिछले सालों की तुलना में कुछ बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। टीमों के पास सीमित रिटेंशन विकल्प होंगे, संभवतः वे अपने मौजूदा टीम में से केवल तीन या चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकेंगे। बाकी बचे हुए खिलाड़ी नीलामी पूल में एंट्री करेंगे, जिससे फ्रेंचाइजियों के बीच एक जबरदस्त माहौल देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications