IPL 2025 Mega Auction: कभी कहा गया था 'खालिस्तानी', आज मची थी इस खिलाड़ी को खरीदने की होड़
Arshdeep Singh retained by Punjab Kings: स्टॉर बॉलर अर्शदीप सिंह आज आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी थे, उन्हें खरीदने के लिए टीम मालिकों के बीच में होड़ मची हुई थी लेकिन अर्शदीप को खरीदा पंजाब किंग्स इलेवन ने, वो भी ने 18 करोड़ की रकम के साथ।
इस तरह से अर्शदीप सिंह की घर वापसी हो गई है। दरअसल उनको 2019 आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने ही खरीदा था लेकिन उस वक्त अर्शदीप को पंजाब ने मात्र 20 लाख रुपये में खरीदा था जबकि आज उसने इनके लिए 18 करोड़ खर्च किए हैं।

मालूम हो कि अपने पहले अर्शदीप ने 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट लिए। उन्हें खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,राजस्थान रॉयल्स ,सनराइजर्स हैदराबाद में होड़ मची थी लेकिन पंजाब ने बिना कोई गलती किए राइट टू मैच का विकल्प का प्रयोग किया और अर्शदीप को अपने साथ ले लिया।
मालूम हो कि 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना के सिख परिवार में जन्मे जिस अर्शदीप को खरीदने के लिए टीम मालिकों में होड़ मची थी, वो ही कभी लोगों के नफरत का इस हद तक शिकार हुआ था कि लोग उन्हें ' खालिस्तानी ' कहने से भी बाज नहीं आए थे।
साल 2022 में एशिया कप में हुआ था बवाल
आपको बता दें कि साल 2022 में एशिया कप के लिए उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया के लिए चुना गया था, इसी सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में अर्शदीप के हाथों से एक बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया था, जिसकी वजह से भारत वो मैच हार गया था।
लोगों ने गुस्से में कहा था- ये तो 'खालिस्तानी' संगठन का है
इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप को लेकर काफी निगेटिव कमेंट किए गए थे, लोग ने हार का ठीकरा तो उनके ऊपर फोड़ा ही था साथ ही वो उनका अपमान करने से भी बाज नहीं आए थे। कई लोगों ने तो उन्हें 'खालिस्तानी' संगठन का व्यक्ति तक बोल दिया था।
दक्षिण अफ्रीका 20 सीरीज में किया था जबरदस्त कमाल
लेकिन अर्शदीप ने उन आलोचनाओं का असर खुद पर नहीं होने दिया और अपने खेल पर मेहनत की और इसके बाद के हुए दक्षिण अफ्रीका 20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके 'मैन ऑफ द मैच' खिताब हर किसी की बोलती बंद कर दी थी। गौरतलब है कि पंजाबी मुंडे अर्शदीप ने25 दिसंबर 2022 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैंच खेला था।
अर्शदीप सिंह आईपीएल 2025 नीलामी (Arshdeep Singh IPL 2025 Auction)
- बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये
- सोल्ड प्राइस-18 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications