IPL में पहली बार देखने को मिली ऐसी हैट्रिक! तीन गेंदों पर तीन रन आउट और जीतते-जीतते हार गई दिल्ली

IPL 2025 DC Embarrassing Record: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। मुंबई ने अरुण जेटली स्टेडियम या दिल्ली को उनके ही घर पर 12 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और आशुतोष शर्मा ने शर्मनाक रिकॉड अपने नाम दर्ज कर लिया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब रन आउट की हैट्रिक लग गई हो।

तीन गेंदों पर तीन रन आउट (IPL 2025 DC)

जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर में मैच दिल्ली की तरफ बढ़ रहा था। आशुतोष शर्मा ने ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर दिल्ली को बढ़त दिला दी थी। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। आशुतोष शर्मा ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंतिम गेंद पर मोहित शर्मा भी रन आउट हो गए।

IPL 2025 1

पहली बार हुआ यह कारनामा

यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा ऐसा मामला था, जहां एक ही ओवर में तीन रन आउट हुए और यह पहली बार हुआ कि लगातार तीन गेंदों पर रन आउट हुए। ऐसा केवल एक बार आईपीएल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था, जहां मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए थे। दिल्ली की शर्मनाक प्रदर्शन के कारण वह जीतते-जीतते मैच हार गई।

मुंबई को मिली धमाकेदार जीत

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे। तिलक वर्मा टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 33 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली। रयान रिकेल्टन (25 गेंदों पर 41 रन) और सूर्यकुमार यादव (28 गेंदों पर 40 रन) ने भी अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को पहले ओवर में ही पहला झटका लगा। हालांकि, उसके बाद टीम मजबूती से आगे बढ़ रही थी और बोर्ड पर 113 रन थे। लेकिन करुण नायर के आउट होने के साथ मैच एक बार फिर पलट गया और अंत में मुंबई ने 12 रन से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+