'मैं कितने भी रन बना लूं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता', करुण नायर का छलका दर्द, हार के बाद हुए हताश

IPL 2025 Karun Nair: करुण नायर ने रविवार शाम को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल की अब तक की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक खेली। हालांकि, करुण नायर की 40 गेंदों में खेली गई 89 रनों की पारी बेकार चली गई क्योंकि दिल्ली की टीम इस मुकाबले को जीतने सफल नहीं हो सकी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ पारी के बीच में करुण नायर के आउट होते ही दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

करुण नायर ने 40 गेंदों में बनाए 89 रन (IPL 2025 Karun Nair)

दिल्ली कैपिटल्स के पास लगातार पांचवीं मैच में जीत दर्ज करने का बेहतरीन मौका था। 2022 सीज़न के बाद पहली बार आईपीएल खेलने उतरे करुण नायर टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन 89 के स्कोर पर मिचेल सेंटनर की गेंद को समझने में भूल कर बैठे और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। बस यही से खेल पलट गया और दिल्ली को 12 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

IPL 1

'मैं कितने भी रन बना लूं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता'

अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए करुण नायर हताश नजर आय़े। करुण नायर ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े। करुण नायर ने कहा कि उनकी पारी का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि उनकी टीम मैच जीतने में असफल रही। उन्होंने कहा कि मैं कितने भी रन बना लूं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक टीम जीत नहीं जाती उन रनों का कोई महत्व नहीं।

करुण नायर का छलका दर्द

करुण नायर ने कहा कि हम मैच जीतने के लिए खेलते हैं, इसलिए निराशा होती है। चाहे हम कितने भी रन बना लें, अगर टीम नहीं जीतती तो इसका कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए टीम की जीत बहुत महत्वपूर्ण थी और ऐसा नहीं हुआ। लेकिन यह एक सीख है और हम आगे बढ़ेंगे और मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह प्रदर्शन करता रहूंगा और हम जीतेंगे। मेरी पारी के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि मैंने अच्छा खेला, लेकिन मैं फिनिश नहीं कर सका, इसलिए निराशा होती है।

कहां हो गई टीम से चूक

करुण के अनुसार उनकी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इससे खेल बदल गया, लेकिन उन्होंने दिल्ली को दबाव में लाने के लिए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+