Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Virat Kohli की RCB मारेगी फाइनल में एंट्री! पंजाब के लिए फाइनल जीतना हुआ मुश्किल, जानें कैसे

IPL 2025, Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 लीग मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। लिहाजा टीम के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे। टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका (IPL 2025, Virat Kohli)

यह रन चेज आईपीएल इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे बड़ी सफल रन चेज भी साबित हुई। अब आरसीबी की नजरें 29 मई को होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला बेहद अहम होगा क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। आरसीबी के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे अपनी फाइनल टिकट पक्की करें और ट्रॉफी की दौड़ में अपनी पकड़ मजबूत करें।

IPL 1

मुल्लांपुर में रिकॉर्ड रहा है दमदार

मुल्लांपुर के स्टेडियम में आरसीबी का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के खिलाफ भी काफी अच्छा रहा है, जो उनकी जीत की उम्मीदों को और बढ़ाता है। टीम के स्टार खिलाड़ी अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं और टीम की रणनीति भी काफी प्रभावी दिख रही है। फैंस को उम्मीद है कि आरसीबी इस मुकाबले में भी अपनी जीत की परंपरा को कायम रखेगी और फाइनल में जगह बनाएगी।

पहले भी पंजाब को आरसीबी ने था हराया

इस मैदान पर लीग स्टेज में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमों के बीच लीग स्टेज में मुकाबला हुआ था। पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के बाद 157 रन बना पाई, जिसे आरसीबी ने 7 विकेट से आसानी से हासिल कर लिया था। अब आरसीबी के सामने एक और मौका है कि वे पंजाब किंग्स को फिर से हराकर अपनी मजबूती दिखाएं। अगर वह ऐसा करते हैं तो वह ट्रॉफी की तरफ अपने कदम बढा लेंगे।

आरसीबी ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने इस सीजन एक खास रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने घर से बाहर खेले गए सभी 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जो पहले किसी टीम ने नहीं किया था। इस प्रदर्शन के आधार पर क्वालीफायर-1 में भी उनसे जीत की उम्मीद बनी हुई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड बेहद करीबी है। दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब ने 18 बार जबकि आरसीबी ने 17 बार जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+