Gujarat Titans ने IPL 2025 से पहले लिया बड़ा फैसला, इस भारतीय दिग्गज की हुई टीम में एंट्री
IPL 2025 Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल को अपनी कोचिंग टीम का हिस्सा बनाया है। पार्थिव पटेल के पास क्रिकेट का ढेर सारा अनुभव है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कई टीमों की तरफ से खेलने वाले पार्थिव पटेल बल्लेबाजी और सहायक कोच के रूप में गुजरात टाइटंस के लिए काम करते नजर आएंगे।
गुजरात में हुई पार्थिव पटेल की एंट्री
यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब गुजरात का लक्ष्य आईपीएल 2025 सीज़न के लिए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। खासकर पिछले सीज़न में प्लेऑफ़ में जगह नहीं बना पाने के बाद टीम की कोशिश ऑक्शन में एक बेहतर टीम बनाने की होगी। पार्थिव पटेल के टीम में जुड़ने से गुजराट टाइटंस को फायदा मिल सकता है।

पार्थिव पटेल को लेकर गुजरात ने कही ये बात
पार्थिव पटेल को टीम में शामिल करना टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। युवा प्रतिभाओं को ट्रेनिंग करने और खेल के बारे में उनके ज्ञान का अनुभव कारगर होने की उम्मीद है। गुजरात ने पटेल को लेकर कहा कि पार्थिव टीम के बल्लेबाजों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करने, कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने और खिलाड़ियों के विकास और प्रदर्शन में योगदान देने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है।
आईपीएल का है जबरदस्त अनुभव
गुजरात टाइटंस में शामिल होने से पहले पार्थिव मुंबई इंडियंस (MI) के लिए स्काउट और मुंबई एमिरेट्स के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। पार्थिव पटेल ने आईपीएल के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ अपनी शुरुआत की। हालांकि उनका प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा नहीं रहा। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हुए, जहां उन्होंने एक अच्छे विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाई। मुंबई के साथ उनका यह सीजन अच्छा रहा और उन्होंने कई मैच विनिंग पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications