7 गेंद फेंकने के लिए मिले 10.75 करोड़ रुपये, कौन है IPL 2025 का वो गेंदबाज, जिस पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा!
IPL 2025 Delhi Capitals: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में दिल्ली ने इस सीजन पहली बार टी नटराजन को खेलने का मौका दिया। हालांकि, बारिश के कारण नटराजन गेंदबाजी नहीं कर सके। इसके बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ नटराजन को खेलने का मौका मिला। लेकिन यहां भी खेल पूरा नहीं हो सका।
टी नटराजन फेंके महज 7 गेंद (IPL 2025 Delhi Capitals)
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेल लिए हैं। 12 मैचों में 12 अंक के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। लेकिन दिल्ली ने टी नटराजन को सिर्फ 7 गेंद फेंकने का मौका दिया। टी नटराजन का आईपीएल करियर शानदार रहा है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में एक मजबूत पहचान बनाई है। इसके बावजूद साल 2025 में उन्हें अधिक मौके नहीं मिले।

10.75 करोड़ के खिलाड़ी हैं नटराजन
टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में भारी भरकम राशि देकर खरीदा था। दिल्ली ने नटराजन के लिए 10 करोड़ 75 लाख खर्च किए थे। लेकिन वह इस सीजन सिर्फ 7 गेंद ही फेंक सके। लिहाजा टी नटराजन का एक गेंद डेढ़ करोड़ से ज्यादा का पड़ा। दिल्ली की डेथ ओवर गेंदबाजी कमजोर नजर आई। इसकी एक बड़ी वजह नटराजन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना हो सकता है।
नटराजन पर रहेगी फैंस की नजरें
नटराजन के आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन सीजन 2024 में था। इस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट लेकर अपनी दमदार गेंदबाजी का परिचय दिया। इस सीजन में उन्होंने अपनी सटीकता और दबाव बनाने की क्षमता से विरोधी टीमों के लिए समस्याएं खड़ी की। उनकी गेंदबाजी ने उन्हें टीम के लिए एक अहम हथियार बना दिया। अगर आईपीएल 2025 दोबारा शुरू होता है तो नटराजन दिल्ली के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications