IPL 2025: दीपक चाहर ने CSK से रिलीज होने के बाद जताई ये बड़ी ख्वाहिश, कहा- मुझे खुद पर पूरा भरोसा है
IPL Mega Auction 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को रिलीज़ कर सभी को हैरान करने का काम किया। सीएसके ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पास एक स्लॉट भी खाली था। लेकिन फिर भी उन्होंने दीपक को रिलीज़ करने का फैसला लिया। चेन्नई के इस फैसला से फैंस हैरान हैं।
रिलीज होने के बाद बोले चाहर
दीपक चाहर आईपीएल के साथ चार का सफर 2016 में शुरू हुआ था। सबसे पहले चाहर को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने चुना और बाद में वह 2018 में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए। दीपक ने रिलीज़ होने के बाद अब पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपक चाहर को भरोसा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में एक बार फिर उन्हें खरीदेगी।

रणजी ट्रॉफी में लिया था भाग
समय के साथ फिटनेस चुनौतियों का सामना करने के बावजूद चाहर ने वापसी की है। उन्होंने राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी में भाग लेकर अपनी फिटनेस दिखाई है। वहां चार मैचों में 99 ओवर गेंदबाजी करना यह साबित करता है कि उनकी फिटनेस और फॉर्म पर कोई सवाल नहीं है। ऐसे में ऑक्शन पर उन्हें बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
चाहर फिर हो सकते हैं चेन्नई का हिस्सा
चेन्नई ने आने वाले इस सीज़न के लिए रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथिशा पथिराना, शिवम दुबे और एमएस धोनी सहित पांच ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया, जिससे चाहर और कई अन्य खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। हालाँकि, संभावना बनी हुई है कि चाहर को फिर से साइन किया जा सकता है।
दीपक चाहर को है भरोसा
चाहर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पिछली मेगा नीलामी में भी रिटेन नहीं किया था, लेकिन फिर मेरे लिए ऑल आउट गए और मुझे वापस खरीद लिया। मुझे नहीं पता कि इस साल क्या होगा, लेकिन मुझे पता है कि मेरे फॉर्म को अब अधिक महत्व दिया जाएगा क्योंकि लगभग 90-100 रन पावरप्ले में बनाए जा रहे हैं और यही कारण है कि टीमें अक्सर 200 से अधिक स्कोर कर रही हैं। मैंने साबित कर दिया है कि खेल के उस चरण में रन सीमित करने में मैं कितना मूल्यवान हो सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications