DC vs RCB: मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिली बड़ी खुशखबरी! मैच विनर खिलाड़ी की वापसी तय
IPL 2025 DC vs RCB: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी खुशखबरी मिली है। दिल्ली के उप-कप्तान फाफ डु प्लेसिस अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हो गए हैं। डु प्लेसिस को कमर में चोट लगी थी और वे पिछले कुछ मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, इसके बावजूद भी दिल्ली की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखने का काम किया।
फाफ डु प्लेसिस हुए पूरी तरह से फिट (IPL 2025 DC vs RCB)
ऐसी उम्मीद है कि फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फाफ डु प्लेसिस पूरी तरह से फिट हैं और वह अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। डु प्लेसिस ने आखिरी बार 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ दिल्ली के लिए खेला था। लेकिन इसके बाद से ही वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

दिल्ली के लिए शानदार रहा है सीजन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस की वापसी से करुण नायर को ओपनिंग स्पॉट का त्याग करना पड़ सकता है। अभिषेक पोरेल फाफ के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। मैच-अप के आधार पर करुण नायर नंबर 3 या नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फाफ की वापसी से दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली ने सीजन का दमदार शुरुआत करते हुए पहले चार मैचों में जीत हासिल की थी।
पिछली बार दिल्ली ने मारी थी बाजी
पिछली बार जब दिल्ली और आरसीबी बेंगलुरु में आमने-सामने थे तो अक्षर पटेल की अगुआई वाली टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली का शीर्ष क्रम ध्वस्त हो गया, लेकिन राहुल 53 गेंदों पर 93 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को 13 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स का भी साथ मिला, जिन्होंने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications