8 मैचों में 6 हार, फिर भी CSK जीतेगी IPL 2025 का खिताब! जानें आखिर किसने कही ये बात

IPL 2025 CSK News: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 8 मैचों में से सिर्फ 2 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। इस प्रदर्शन के बाद अब यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है। चेन्नई को अपने बचे हुए मैचों में अधिकतम जीत हासिल करनी होगी। यदि वे अगले कुछ मैचों में लगातार जीतते हैं तो उनकी स्थिति बेहतर हो सकती है।

चेन्नई को मिली है 6 मैचों में हार (IPL 2025 CSK)

धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम हमेशा वापसी करने में सफल रही है। टीम के मुख्य खिलाड़ी जैसे रवींद्र जडेजा, रचिन रविंद्र और शिवम दुबे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। टीम ने 8 में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं, जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2025 1

सीईओ काशी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बीच सीएसके को लेकर बड़ा दावा किया है। काशी विश्वनाथन ने मंगलवार को कहा कि इस साल CSK के प्रदर्शन से आप सभी थोड़े निराश होंगे। हमारे साथ पहले भी ऐसा हुआ है। हम जानते हैं कि हम अभी तक अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। लेकिन, हमें उम्मीद है कि आने वाले मैचों में हम बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

चेन्नई करेगी जोरदार वापसी

उन्होंने आगे कहा कि हमारे पास शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी है। वह पिछले कई सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में हमने पहले भी वापसी की है, यह सिर्फ़ समय की बात है कि हम कब वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें 2010 का साल याद है। हमने लगातार पांच मैच हारे और कप जीता। वह पहला साल था जब हमने खिताब जीता। मुझे यकीन है कि हम दोबारा ऐसा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+