IPL 2025: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले होंगे बाहर, कब और किस शहर में होंगे मैच?

IPL 2025: फ़िलहाल आईपीएल का शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है लेकिन कुछ जानकारियां निकलकर सामने आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स को लेकर भी एक बड़ी खबर आई है। बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले होम ग्राउंड से बाहर खेले जाएंगे और एक बड़े शहर का नाम आया है।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के सभी मुकाबले बाहर नहीं होंगे लेकिन दो मैचों का आयोजन होम ग्राउंड से बाहर आयोजित कराने की खबर सामने आई है। पिछले सीजन भी कुछ ऐसा ही हुआ था। अब तीन टीमें ऐसी होंगी, जिनके होम ग्राउंड दो शहरों में होंगे।

delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स के दो मैच विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। पिछले साल भी ऐसा किया गया था। बीसीसीआई ने आंध्रा क्रिकेट संघ के इस स्टेडियम को रिटेन कर दिया है। हालांकि मैचों की वास्तविक तिथि को लेकर फ़िलहाल कुछ भी सामने नहीं आया है।

IPL 2025 दिल्ली का अभियान

माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत विशाखापट्टनम से ही करने वाली है। डेट्स के बारे में जानकारी शेड्यूल की घोषणा होने पर ही पता चल पाएगी। दिल्ली के अलावा भी दो अन्य टीमें हैं, जिनके मुकाबले होम ग्राउंड से बाहर आयोजित होंगे।

IPL 2025 में अन्य टीमों के भी दो वेन्यू

राजस्थान रॉयल्स का दूसरा ग्राउंड असम का गुवाहाटी है और पंजाब किंग्स का दूसरा ग्राउंड हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला स्टेडियम है। राजस्थान की टीम अपने दो मैच केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 26 और 30 मार्च को खेल सकती है।

पंजाब खेल सकती है तीन मैच

पंजाब किंग्स की टीम हिमाचल में शायद अपने तीन मैच खेलने वाली है। ये मुकाबले बड़ी टीमों के विरुद्ध होने की पूरी संभावना है। संभवतः मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के खिलाफ इन मैचों का आयोजन किया जा सकता है। जिन तीन टीमों के पास दो वेन्यू हैं, उनमें राजस्थान रॉयल्स ही ऐसी टीम है, जिसने ख़िताब हासिल किया था। पंजाब और दिल्ली को टाइटल का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+