IPL 2025: क्या KKR अब भी बना सकती है प्लेऑफ़ में जगह? जानिए क्या है ताजा समीकरण
KKR Playoffs Scenario: आईपीएल आधा समाप्त होने के बाद अब प्लेऑफ़ की तस्वीर साफ़ होने लगी है। हालांकि अभी कुछ मैच और देखने होंगे लेकिन कई टीमों की किस्मत उन कुछ मैचों में ही लिखी जाएगी। इन टीमों में एक नाम कोलकाता नाइटराइडर्स का भी है। केकेआर पिछले सीजन की विनर है।
केकेआर की टीम में इस सीजन से पहले कई बदलाव हुए थे, इससे टीम को नुकसान ही उठाना पड़ा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर को कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि रहाणे ने अपनी तरफ से बल्लेबाजी से प्रयास किया है लेकिन बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला है।

केकेआर ने अभी तक अपने 8 मुकाबले खेलते हुए 3 में जीत दर्ज की है। इन तीन मैचों से केकेआर 6 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है लेकिन इससे बात नहीं बनने वाली है प्लेऑफ़ की दौड़ में केकेआर अभी बनी हुई है। उचित रणनीति के साथ धाकड़ प्रदर्शन कर आगे जाया जा सकता है।
KKR को क्या करना पड़ेगा
केकेआर के प्लेऑफ़ के लिए समीकरण ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। अभी उनके पास छह मैच और बचे हुए हैं। उनमें से पांच मैच कम से कम जीतने ही होंगे। एक मैच हारने से कोई ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। पांच मैचों में जीत से केकेआर को 10 अंक और मिलेंगे।
KKR के प्लेऑफ़ समीकरण
इसके अलावा 6 अंक अभी से उनके पास हैं। ऐसे में टोटल 16 अंक हो जाएंगे। इससे केकेआर को फायदा होगा और प्लेऑफ़ में भी जाने का रास्ता मिल जाएगा। हालांकि इसके लिए केकेआर को अपने सभी विभागों में ध्यान देने की आवश्यकता है। गेम में सुधार करना पड़ेगा।
14 अंक हुए तो क्या होगा?
आईपीएल में कुछ मौकों पर ऐसा भी हुआ है, जब टीम ने 14 अंकों के साथ ही प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। ऐसा एक ही बार देखने को मिला था। 2024 में आरसीबी ने 14 अंकों के साथ ही अगले चरण में स्थान बना लिया था। नेट रन रेट अच्छी होना भी एक जरूरी बात है।












Click it and Unblock the Notifications