IPL 2025: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेलेगा
IPL 2025: आईपीएल का समय धीरे-धीरे नजदीक आता चला जा रहा है और टीमों के अभ्यास सेशन भी चल रहे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि एक दिग्गज खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा।
मुंबई इंडियंस की टीम में कई धांसू प्लेयर्स मौजूद हैं, उनमें एक नाम ऐसा है जो वर्ल्ड क्रिकेट में अलग अहमियत रखता है ले; मुंबई किन टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएगा। टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं माना जा सकता है।

IPL 2025: कौन है यह प्लेयर
यहाँ बात जसप्रीत बुमराह की हो रही है, जो अब भी ठीक नहीं हो पाए हैं। बुमराह पीठ की चोट से प्रेषण हैं और इसी के चलते वह इवेंट के शुरुआती चरण से बाहर हुए हैं। बुमराह अप्रैल तक टीम में शामिल हो सकते हैं लेकिन ठीक होने की भी कोई गारंटी नहीं है।
सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे, पीठ की चोट के चलते वह चैम्पियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सफेद गेंद सीरीज में भी नहीं खेले थे। इस तरह वह लगभग तीसरे महीने में भी ठीक नहीं हो पाए हैं। बुमराह के ऊपर कम से कम पांच सप्ताह के लिए वर्कलोड कम करने की बात पहले भी चीफ सलेक्टर ने कही थी।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान भी बाहर
मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेलने वाली है। इसके बाद अगले दो मैचों में समय है। गुजरात के खिलाफ 29 और केकेआर के खिलाफ 31 मार्च को मुकाबला खेला जाना है। बाद में अप्रैल में बुमराह टीम में शामिल किये जा सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए एक और बड़ी बात यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मुकाबले से बाहर रहने वाले हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन तीन बार धीमे ओवर रेट के नियम का उल्लंघन होने के कारण उनके एक मैच का बैन है।












Click it and Unblock the Notifications