CSK के लिए संकटमोचन बन सकते हैं आयुष म्हात्रे? मिलेगी इतनी सैलरी, फैंस को माही मैजिक की उम्मीद
IPL 2025 Ayush Mhatre: चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने का फैसला किया है। आयुष म्हात्रे जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। सीएसके मैनेजमेंट के करीबी सूत्र ने क्रिकबज को बताया कि वह कुछ दिनों में मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। चेन्नई की टीम आईपीएल इतिहास के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है।
चेन्नई ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड (IPL 2025 Ayush Mhatre)
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के एक सीजन में पहली बार लगातार पांच मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ बड़ी हार झेलनी पड़ी। चेन्नई की टीम अब सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वापसी करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के किसी भी सीजन में इतने बुरे दौर से नहीं गुजरी थी।

संकटमोचन बन सकते हैं आयुष म्हात्रे?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे संकटमोचन बन सकते हैं। आयुष म्हात्रे ने पिछले अक्टूबर में ईरानी ट्रॉफी में अपना घरेलू डेब्यू किया। म्हात्रे ने पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत की और 19 रन बनाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बल्ले से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए क्रिकेट में 7 विकेट भी लिए हैं, जिसमें भारत और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट भी शामिल है।
कितनी मिलेगी सैलरी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष अगले दो दिनों में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ज्वाइन कर सकते हैं। चेन्नई ने आयुष म्हात्रे को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खुद से जोड़ा है। धोनी मैजिक इस सीजन अब तक नहीं चला है। ऐसे में युवाओं को तराशने वाले धोनी आयुष म्हात्रे को भी टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी बना सकते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की इज्जत लखनऊ के खिलाफ दांव पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications