MI vs CSK: क्या सूर्यकुमार यादव आज प्लेइंग 11 से बाहर होंगे? चौंकाने वाला अपडेट आया
MI vs CSK: मुंबई इंडियंस इस सीजन अब तक दो मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना धांसू टीम चेन्नई सुपर किंग्स से है। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन इस मैच में देखने लायक रहने वाली है। थोड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए गदर मचाया था। उन्होंने तेज अर्धशतक जमाते हुए आरसीबी को पराजित करने में अहम भूमिका निभाई थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनको अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाएगा या बारहवें खिलाड़ी के तौर पर रखा जाएगा।

टीम की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करते हुए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है। इससे आकाश मधवाल के लिए जगह बन सकती है। मधवाल की गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बैटिंग कराई जा सकती है।
अगर मुंबई पहले बैटिंग करती है, तो भी सूर्या की बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है और बाद में मधवाल को लाया जा सकता है। दोनों ही स्थिति में सूर्या और आकाश मधवाल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में देखा जा सकता है। यह रणनीति टीम के लिए काम कर सकती है।
वानखेड़े स्टेडियम में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। पिछले मैच में मुंबई ने जिस तरह से 196 के स्कोर का पीछा कर आरसीबी को हराया था, उससे यह बात और ज्यादा स्पष्ट हो जाती है। मुंबई इंडियंस इसके लिए बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। टीम में किसी नए नाम की एंट्री होती नजर नहीं आ रही है। जो खिलाड़ी बेंच पर थे, उनको इस बार भी इंतजार ही करना पड़ेगा।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, जेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: सूर्यकुमार यादव)












Click it and Unblock the Notifications