IPL 2024: जडेजा को क्यों नहीं बनाया गया कैप्टन? CSK के कोच ने किया बड़ा खुलासा, धोनी के फैसले पर कही ये बात
IPL 2024 Ravindra Jadeja CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए जब से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने घोषणा की है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह अब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कप्तान होंगे, तब सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा ट्रेंड में हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा है कि रवींद्र जडेजा को सीएसके का कप्तान क्यों नहीं बनाया गया है? अब सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने इस बात का जवाब दिया है कि जडेजा को कप्तानी क्यों नहीं सौंपी गई है?

सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, 'दो साल पहले, जब एमएस धोनी ने कप्तानी की बागडोर रवींद्र जडेजा को सौंपी, तो सीएसके के लिए चीजें बहुत अच्छी नहीं रहीं। लेकिन हम इस चीज को बेहतर तरीके से संभालेंगे।'
'धोनी ने काफी विचार कर ये फैसला लिया है: CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं, तो फ्रेंचाइजी पिछली बार धोनी के हटने के लिए तैयार नहीं था। इस साल, हम एक नए लीड के लिए हुत कड़ी मेहनत करेंगे।' उन्होंने कहा कि, ऋतुराज गायकवाड़ को इस काम के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन ये फैसला धोनी का था।'
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ''एमएस धोनी ने काफी विचार करने के बाद फैसला लिया है। पिछले साल के बाद, जब हमने खिताब जीता, तो उन्हें लगा कि यह कप्तानी छोड़ने का सबसे अच्छा समय है।''
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'धोनी ने ड्रेसिंग रूम में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाने के फैसले की घोषणा की थी। नए कप्तान के साथ जश्न भी मनाया है।'
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि 2022 में लगातार हार के बाद जडेजा की कप्तानी का अनुभव थोड़ा खराब हो गया था।
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'जडेजा एक शानदार पर्सनालिटी हैं, उनमें टीम को लीड करना का भी हुनर है, ऋतुराज गायकवाड़ भी उनसे मदद जरूर लेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications