DHONI के इस धुरंधर ने छीन ली Kavya Maran की खुशियां, 'स्कूल क्रश' को बनाया हमसफर

IPL 2024 Tushar Deshpande: चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हरा दिया। चेन्नई के लिए एक बार फिर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली। लेकिन गेंदबाजी से जीत के हीरो तुषार देशपांडे रहे। तुषार देशपांडे ने इस मुकाबले में चार अहम विकेट चटकाए।

चेन्नई ने लगाई लंबी छलांग

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को जीतने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। 9 में से 5 में टीम को जीत हासिल हुई है और 10 अंकों के साथ वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर विराजमान है।

IPL 2024 1

हैदराबाद के बल्लेबाज फ्लॉप

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। आईपीएल इतिहास का हाईएस्ट स्कोर इस सीजन हैदराबाद की टीम ने ही बनाया था। हैदराबाद ने 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा भी हैदराबाद की टीम कई बार 200 से अधिक रन बना चुकी है। ऐसे में चेन्नई के खिलाफ 213 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के लिए मामूली सा दिखाई पड़ रहा था। लेकिन इस मुकाबले में टीम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

काव्या मारन हुईं उदास

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने शुरुआती ओवर से ही हैदराबाद के खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया। तुषार देशपांडे जैसे ही मैदान पर विकेट ले रहे थे उसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का चेहरा भी उतर रहा था। काव्य को पूरी उम्मीद थी कि उनकी टीम यह मुकाबला जीत जाएगी। हैदराबाद को इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन काव्या की उम्मीदों पर तुषार देशपांडे ने पानी फेरने का काम किया।

जानिए कौन हैं तुषार की वाइफ

तुषार देशपांडे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो तुषार ने नाभा गदमवार से पिछले साल यानी कि साल 2023 में शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार-नाभा स्कूल के टाइम से एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद भी कॉलेज में इन्होंने एक साथ पढ़ाई की। तुषार ने अपनी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन दोनों ने 21 दिसंबर 2023 को शादी रचाई थी। तुषार चेन्नई के लिए लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। आने वाले मुकाबले में उनसे बड़ी उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+