IPL 2024: 16 साल बाद पहली बार आईपीएल में होगा ऐसा, टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल

IPL 2024, Latest News: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

16 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का कप्तान हो और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह बतौर खिलाड़ी टीम के लिए खेल रहा हो। ऐसा पहली बार हुआ है कि रोहित शर्मा जो कि भारत के कप्तान हैं वह मुंबई इंडियंस में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

IPL 2024 1

धोनी-कोहली ने दोनों जगह की थी कप्तानी

साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की भी कप्तानी सौंप गई थी। धोनी ने आखिरी बार साल 2017 की शुरुआत में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली लंबे समय तक तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान रहते हुए उन्होंने आईपीएल में आरसीबी की भी कप्तानी की थी।

सफल कप्तान रहे हैं रोहित

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया था। इसके बावजूद भी रोहित से कप्तानी छीन ली गई है। हालांकि रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए अभी भी कप्तानी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई खिलाड़ी भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए बतौर खिलाड़ी अपनी टीम में खेलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+