आखिर क्यों टूटा सूर्यकुमार यादव का दिल, फैंस के सामने छलका दर्द, क्या IPL 2024 से हो जाएंगे बाहर

IPL 2024 Suryakumar Yadav: टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि इस साल सूर्यकुमार यादव ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में कोई भी मुकाबला नहीं खेला है।

दक्षिण अफ्रीका में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

पिछले साल के अंत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी। दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत ने तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली थी। सूर्यकुमार यादव ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज भी बने। लेकिन इसके बाद वह चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे।

Suryakumar Yadav 1

सूर्यकुमार को लेकर सस्पेंस

सूर्यकुमार यादव को एंकल और ग्रोइंग इंजरी के कारण सर्जरी करानी पड़ी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सूर्य कुमार यादव आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से भी सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं दी गई है।

मुंबई इंडियंस के कोच ने कही यह बात

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम मुंबई इंडियंस से संपर्क में है और सूर्यकुमार यादव को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि मौजूदा समय में बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी में सूर्यकुमार यादव रिहैब पूरा कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने कुछ दिन पहले ही एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर बताया था कि वह बहुत जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका

वहीं अब सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक टूटा हुआ दिल शेयर किया है। सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि नेशनल क्रिकेट अकादमी की तरफ से उन्हें मेडिकल फिटनेस पर अभी अप्रूवल नहीं मिला है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल के पहले फेज या यूं कहे कि पूरे आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। अगर सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेते हैं तो यह मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+