T20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही चमकते करियर पर लगा ग्रहण! Rinku Singh के बाद Shubman Gill ने भी तोड़ा दिल

IPL 2024 shubman gill and Rinku Singh: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों को जगह मिल पाई है। इन खिलाड़ियों में शुभमन गिल समेत चार रिजर्व खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। हालांकि, इन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका तभी मिलेगा जब मैन टीम में से कोई खिलाड़ी इंजर्ड हो जाए।

नहीं चला गिल का बल्ला

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब देने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। आईपीएल 2024 का यह सीजन शुभमन गिल के लिए अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। शुभमन गिल बल्ले से लगातार फ्लॉप रहे हैं। इस मुकाबले में भी वह बेहद साधारण शॉट खेलकर आउट हो गए।

IPL 2024 1

2 रन बनाकर आउट गिल

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा होने के बाद शुभमन गिल पहली बार मैदान पर उतरे थे। ऐसा लग रहा था कि शुभमन गिल बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे। शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

रिंकू को भी नहीं मिला मौका

शुभमन गिल के अलावा रिंकू सिंह का नाम भी टी-20 वर्ल्ड कप के दावेदारों में था। रिंकू सिंह भी शुभमन गिल की तरह टी-20 वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू सिंह टीम के पहले पसंद नहीं हैं। रिंकू सिंह को लेकर जब कप्तान रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टीम कांबिनेशन ऐसा बना रहा था कि रिंकू सिंह को हम शामिल नहीं कर पाए।

रोहित के सामने हुए फ्लॉप

शुभमन गिल से पहले रिंकू सिंह के पास भी रोहित शर्मा को अपना हुनर दिखाने का मौका था। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुश्किल में फंसी हुई थी। ऐसे में रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने के लिए काफी पहले ही आ गए थे। रिंकू सिंह के पास इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाकर कप्तान रोहित शर्मा सहित चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+