IPL 2024 Schedule Announcement: आईपीएल में CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, यहां देखें फुल शेड्यूल
IPL 2024 Schedule Announcement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों का रोस्टर आम चुनाव की तारीखें तय होने के बाद घोषित किया जाएगा।
CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच
बीसीसीआई ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, पहला मैच 22 मार्च को आठ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

9वीं बार आईपीएल संस्करण का पहला मैच खेलेगी सीएसके
मौजूदा चैंपियन सीएसके (CSK) चेन्नई में शुरुआती मैच में आरसीबी से भिड़ेगी। यह 9वीं बार होगा जब सीएसके आईपीएल संस्करण का पहला मैच खेलेगी।
इस दौरान कुल 21 मैच खेले जायेंगे। आईपीएल का दूसरा दिन डबल हेडर वाला होगा जिसमें पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी और केकेआर (KKR) ईडन गार्डन्स में एसआरएच (SRH) का स्वागत करेगा। दूसरे डबल-हेडर में हार्दिक पंड्या शाम के खेल में एमआई के कप्तान के रूप में अहमदाबाद लौटेंगे, जबकि आरआर और एलएसजी दोपहर 3:30 बजे के मैच में भिड़ेंगे।
डीसी पहले दो सप्ताह तक दिल्ली में अपने घरेलू मैच नहीं खेलेगा। कैपिटल्स के लिए पहले दो घरेलू मैच विजाग में आयोजित किए जाएंगे।
🚨 𝗦𝗧𝗢𝗣 𝗧𝗛𝗘 𝗣𝗥𝗘𝗦𝗦 - TATA #IPL2024 Schedule is HERE! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 22, 2024
Get ready for the thrill, excitement and fun to begin! Save this post so you don't have to search for it again 🔍
It's #CSKvRCB, @msdhoni 🆚 @imVkohli in the opener! Who's your pick ? 👀#IPLSchedule #IPLonStar pic.twitter.com/oNLx116Uzi
आईपीएल 2024: सभी टीमों का पूरा शेड्यूल नीचे देखा जा सकता है:
- सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई में 22 मार्च - शाम 7:30 बजे- (भारतीय समयानुसार )
- पीबीकेएस बनाम डीसी, 23 मार्च को मोहाली में - दोपहर 3:30 बजे
- केकेआर बनाम एसआरएच, कोलकाता में 23 मार्च - शाम 7:30 बजे
- आरआर बनाम एलएसजी, जयपुर में 24 मार्च - दोपहर 3:30 बजे
- जीटी बनाम एमआई अहमदाबाद में 24 मार्च - शाम 7:30 बजे
- आरसीबी बनाम पीबीकेएस 25 मार्च को बेंगलुरु में - शाम 7:30 बजे
- सीएसके बनाम जीटी 26 मार्च को चेन्नई में - शाम 7:30 बजे
- एसआरएच बनाम एमआई 27 मार्च को हैदराबाद में - शाम 7:30 बजे
- आरआर बनाम डीसी 28 मार्च को जयपुर में - शाम 7:30 बजे
- आरसीबी बनाम केकेआर 29 मार्च को बेंगलुरु में - शाम 7:30 बजे
- एलएसजी बनाम पीबीकेएस 30 मार्च को लखनऊ में - शाम 7:30 बजे
- जीटी बनाम एसआरएच 31 मार्च को अहमदाबाद में - भारतीय समयानुसार अपराह्न 3:30 बजे
- डीसी बनाम सीएसके 31 मार्च को विशाखापत्तनम में - शाम 7:30 बजे
- एमआई बनाम आरआर 1 अप्रैल को मुंबई में - शाम 7:30 बजे
- आरसीबी बनाम एलएसजी 2 अप्रैल को बेंगलुरु में - शाम 7:30 बजे
- डीसी बनाम केकेआर 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में - शाम 7:30 बजे
- जीटी बनाम पीबीकेएस 4 अप्रैल को अहमदाबाद में - शाम 7:30 बजे
- एसआरएच बनाम सीएसके 5 अप्रैल को हैदराबाद में - शाम 7:30 बजे
- आरआर बनाम आरसीबी 6 अप्रैल को जयपुर में - शाम 7:30 बजे
- एमआई बनाम डीसी 7 अप्रैल को मुंबई में - दोपहर 3:30 बजे
- एलएसजी बनाम जीटी 7 अप्रैल को लखनऊ में - शाम 7:30 बजे
लोकसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम की घोषणा में देरी
भारत में लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है। यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण का फुल शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है। धूमल ने हाल ही में पीटीआई से कहा, 'हम टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च को देख रहे हैं। हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हम सबसे पहले शुरुआती कार्यक्रम जारी करेंगे। पूरा टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications