IPL 2024: केएल राहुल ने जीता संजीव गोयनका का दिल, पकड़ा गजब का कैच, ताली बजाने को हुए मजबूर
IPL 2024 Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। टूर्नामेंट में लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क को अरशद खान ने नवीन उल हक के हाथों पहले ही ओवर में आउट करा दिया।
अभिषेक पोरेल ने जड़ा अर्धशतक
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने टीम को संभालने का काम किया। अभिषेक पोरेल और शाई होप ने दिल्ली की टीम की जबरदस्त वापसी कराई। इस दौरान अभिषेक पोरेल ने 21 गेंद में अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने शाई होप के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर दिल्ली को एक बार फिर से मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इस जोड़ी को तोड़ने का काम लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिन गेंदबाज रवि विश्नोई ने शाई होप को पवेलियन भेजा। शाई होप 27 गेंद में तीन चौक और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए।
राहुल ने पकड़ा जबरदस्त कैच
रवि बिश्नोई की गेंद पर कप्तान केएल राहुल ने जबरदस्त कैच पकड़ा। केएल राहुल के हाथ से पहले गेंद छिटक गई थी। लेकिन दूसरी बार में उन्होंने गेंद को लपक लिया। केएल राहुल की जबरदस्त फील्डिंग देखकर लखनऊ सुपरजायंट्स के ओनर संजीव गोयनका भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने दोनों हाथों से ताली बजाते हुए राहुल की इस फिल्डिंग की सराहना की।
संजीव गोयनका का वीडियो हुआ था वायरल
दिल्ली कैपिटल्स से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम एक तरफा अंदाज में मुकाबले को गंवा बैठी थी। जिसके बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में संजीव गोयनका को केएल राहुल को फटकार लगाते हुए देखा गया था। लेकिन बाद में राहुल को गोयनिका ने अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया और इन दोनों ही के बीच अब सब कुछ ठीक दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications