IPL के सबसे अंडररेटेड खिलाड़ी हैं Sandeep Sharma, मुंबई के खिलाफ झटके पांच विकेट, नीलामी में रहे थे अनसोल्ड

IPL 2024 Sandeep Sharma: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी करने का मौका मिला। वापस आते ही संदीप शर्मा ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ संदीप शर्मा ने सबसे अधिक पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बना लिए।

संदीप शर्मा ने झटके पांच विकेट

संदीप शर्मा के आईपीएल करियर का यह पहला 5 विकेट हॉल रहा। वहीं 2024 के आईपीएल में एक पारी में 5 विकेट झटकने वाले संदीप शर्मा तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। संदीप शर्मा से पहले जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने यह कारनामा कर दिखाया था। मुंबई के खिलाफ संदीप शर्मा के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने भी दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा आवेश खान और युज़वेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

Sandeep Sharma 1

ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

संदीप शर्मा को अगर आईपीएल का सबसे अंडररेटेड खिलाड़ी कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। संदीप शर्मा साल 2023 के आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। राजस्थान रॉयल्स से पहले संदीप शर्मा, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं। इन दोनों ही टीमों की तरफ से खेलते हुए संदीप शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसके बावजूद भी साल 2023 के मिनी ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

ऐसे मिला खेलने का मौका

साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। प्रसिद्ध कृष्ण के रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप शर्मा को टीम में शामिल किया गया। पिछले सीजन भी संदीप शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं इस सीजन भी संदीप शर्मा का जादू बरकरार है। संदीप शर्मा मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्सर ही दमदार स्पेल डालने का काम करते हैं। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा को उनके बेस प्राइज यानी कि 50 लाख में खरीदा था। संदीप शर्मा ने अब तक टीम के इस फैसले को गलत साबित नहीं होने दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+