IPL 2024: गुजरात टाइटंस में ताबड़तोड़ खिलाड़ी की एंट्री, मुंबई के खिलाफ दम दिखाने को बेताब
IPL 2024 Robin Minz: आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले गुजरात टाइटंस की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज रॉबिन मिंज टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही रॉबिन मिंज का एक बाइक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से ही उनका आईपीएल खेलना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा था। लेकिन ऑफीश्यली रूप से अब रॉबिन मिंज इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
बाइक एक्सीडेंट की वजह से हुए बाहर
गुजरात को अपनी टीम के युवा बल्लेबाज रॉबिन मिंज से काफी उम्मीदें थी। लेकिन बाइक एक्सीडेंट के कारण वह इस सीजन आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 21 साल के मिंज ने घरेलू टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर आईपीएल ऑक्शन में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। आईपीएल ऑक्शन में कई टीमों के बीच में मिंज को खरीदने के लिए जंग हुई जिसे आखिरकार गुजरात की टीम ने जीत लिया था।

इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
रॉबिन मिंज के बाहर होने के साथ ही गुजरात की टीम ने एक युवा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है। गुजरात टाइटंस की टीम में बी आर शरत की एंट्री हुई है। पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बी आर शरत को गुजरात की टीम ने आईपीएल के लिए खुद के साथ जोड़ लिया है। बी आर शरत घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं।
ऐसा है रिकॉर्ड
उन्होंने अब तक 20 फर्स्ट क्लास मैचो में 616 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 28 टी-20 मुकाबले में उन्होंने 328 रन बनाए हैं। उनका 20 लाख बेस प्राइस था, जिसे देकर गुजरात टाइटंस की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
रॉबिन मिंज हुए बाहर
इससे पहले गुजरात की टीम ने 3 करोड़ 60 लाख रुपये में रॉबिन मिंज को खरीदा था। झारखंड के लिए अंडर-19 और अंडर-20 क्रिकेट में खेलने वाले रॉबिन मिंज चोटिल होकर टूर्नामेंट से ठीक पहले बाहर हो गए हैं। ऐसे में गुजरात की टीम के नए खिलाड़ी बी आर शरत की कोशिश इस मौके का भरपूर फायदा उठाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications