RR vs GT: रियान पराग और सैमसन ने की ताबड़तोड़ बैटिंग, राजस्थान ने गुजरात को दिया 197 का लक्ष्य
RR vs GT Score: गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। रॉयल्स के लिए रियान पराग और संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचने में मदद की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर खेलकर 3 विकेट पर 196 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंद में नाबाद 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा धाकड़ फॉर्म में चल रहे रियान पराग का बल्ला भी चला।

रियान पराग ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 76 रन की पारी खेली। पराग के बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 13 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और छक्का आया। यशस्वी जायसवाल ने 24 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में गुजरात के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए। उमेश यादव और राशिद खान ने शुरुआत में आते ही 1-1 विकेट हासिल किया था। इसके बाद सिर्फ एक ही विकेट गिरा, वह नूर अहमद ने हासिल कर लिया। अन्य गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते रहे।।
टॉस से पहले मैदान अपर बारिश और आंधी का खलल देखने को मिला था। इसके बाद मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया था। टॉस निर्धारित समय से 25 मिनट देरी से हुआ। इसके बाद गेम भी निर्धारित समय से 10 मिनट बाद शुरू हो सका। बारिश के कारण मैदान पर कवर्स से ढक दिया गया था, बाद में सब ठीक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications