IPL 2024: ऋषभ पन्त को सस्पेंड करने का सुनाया गया फरमान, दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को सज़ा
Rishabh Pant: ऋषभ पन्त की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा प्रभावित करने वाला खेल नहीं दिखाया है। कप्तान ऋषभ पन्त ने कुछ मौकों पर अपने बल्ले से जलवा बिखेरा है। ऋषभ पन्त को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए जीत दर्ज की। इस दौरान संजू सैमसन के लिए अम्पायर का दिया गया फैसला विवादों में रहा था। अब बीसीसीआई की तरफ से एक नई खबर सामने आई है जो दिल्ली के लिए अच्छी नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त को निलंबित कर दिया गया है। पन्त को गलती की सज़ा देते हुए बोर्ड ने फरमान जारी कर दिया है। ऋषभ पन्त को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है।
पन्त के अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों को सज़ा दी गई है। ऋषभ पन्त को धीमे ओवर रेट की वजह से पनिशमेंट मिली है। उनको सस्पेंड करने के अलावा 30 लाख रुपये जुर्माने की सज़ा दी गई है। टीम के सभी खिलाड़ियों को 12 लाख रुपये या 50 फीसदी मैच फीस में से जो भी कम हो, उतनी राशि की सज़ा मिली है।
आईपीएल के बयान में कहा गया है कि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत ऋषभ पंत की टीम का इस सीज़न तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस के 50 प्रतिशत में जो भी कम हो, उतना जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications