IPL 2024: 453 दिन के बाद ऋषभ पंत मैदान में उतरे, बनाए इतने रन, प्रीति जिंटा ने भी बढ़ाया हौसला

IPL 2024 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 453 दिनों के बाद मैदान पर वापसी की। पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में ऋषभ पंत 18 रन बनाने में कामयाब रहे। मैदान पर जैसे ही ऋषभ पंत ने एंट्री ली, वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

पंत को देखकर दर्शकों ने मचाया शोर

हरप्रीत बरार की गेंद पर ऋषभ पंत ने अपना पहला रन बनाया। चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जो कि आईपीएल में पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड है वहां पर ऋषभ पंत को लेकर फैंस लगातार चीयर कर रहे थे। मैदान पर उतरने के साथ ही ऋषभ पंत तेज तर्रार अंदाज में रन बनाने का काम किया। कुछ शॉट्स वह खेलने में कामयाब रहे तो कुछ बॉल उनके बल्ले पर नहीं लगे।

Rishabh Pant 1

पंत ने जड़ा चौका

पंत ने पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर की गेंद पर ऋषभ पंत ने आगे बढ़कर शॉट लगने की कोशिश की। लेकिन वह बड़ा स्कोर लगाने में नाकाम रहे। हालांकि उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके जड़े। ऋषभ पंत 13 गेंद में 18 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका हौसला बढ़ाया।

प्रीति जिंटा भी थीं मौजूद

पंजाब किंग्स की को ओनर प्रति जिंटा भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। ऋषभ पंत की छोटी सी पारी को देखकर उन्होंने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि साल 2022 में एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे।

जिसके बाद साल 2023 के आईपीएल में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन 453 दिनों के बाद ऋषभ पंत अब पूरी तरह से फिट हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। सोशल मीडिया पर लगातार को पंत को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+