IPL 2024 Retention Full List: फिर धमाल मचाएंगे 38 साल के दिनेश कार्तिक, जानिए कौन सा खिलाड़ी कहां गया?
IPL 2024 Retention Full List: आईपीएल 2024 से पहले सभी 10 टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा पैसे पर्स में बचे हुए हैं। दूसरी तरफ आरसीबी ने अपनी टीम से कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया है। 38 साल के दिनेश कार्तिक एक बार फिर से आरसीबी के लिए आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे।
ऋषभ पंत की होगी वापसी: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन वापसी करने वाले हैं> दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंटस के साथ देवदत्त पडिक्कल को ट्रेड किया है। देवदत्त पडिक्कल के बदले राजस्थान की टीम ने आवेश खान को अपने साथ जोड़ने का काम किया है।

जानिए कब होगा ऑक्शन: 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी की कोशिश अपनी टीम को और मजबूत बनाने की होगी।पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबादइन सभी के पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का स्लॉट उपलब्ध है। ऐसे में आईपीएल ऑक्शन में यह सभी टीम अपनी जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करना चाहेगी।
जानिए कौन सा खिलाड़ी कहां गया?
-चेन्नई सुपर किंग्स, रिलीज - बेन स्टोक्स , अंबाती रायडू , ड्वेन प्रीटोरियस, काइल जैमीसन, भगत वर्मा , सिसंडा मगला, शुभ्रांशु सेनापति , आकाश सिंह
रिटेन - एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, मोईन अली, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, महेश तीक्ष्णा, मतीशा पथिराना।
-मुंबई इंडियंस, रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन।
रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से) हार्दिक पंड्या (ट्रेड से)
-आरसीबी, रिलीज: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव
रिटेन: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार
-गुजरात टाइटंस, रिलीज खिलाड़ी: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।
रिटेन प्लेयर्स: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।
-लखनऊ सुपर जायंट्स, रिलीज खिलाड़ी: डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया।
रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।
-दिल्ली कैपिटल्स, रिलीज- रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।
रिटेन: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।
-पंजाब किंग्स, रिलीज खिलाड़ी: भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।
-राजस्थान, रिलीज- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है।
रिटेन: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।
-केकेआर, रिलीज खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी।
रिटेन प्लेयर्स- नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, डेविड विज, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
-हैदराबाद, रिलीज खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन, आदिल रशीद।
रिटेन प्लेयर्स: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।












Click it and Unblock the Notifications