RCB vs GT: आरसीबी को कम लक्ष्य के बाद भी जीतने में आया पसीना, जानें कैसे गुजरात ने दे डाली टक्कर

RCB vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मैच में स्कोर कम था लेकिन मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल में फंस गई। गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार काम किया। पहले खेलते हुए गुजरात की टीम 147 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। गुजरात के दोनों ओपनर सस्ते में चलते बने। साहा ने 1 और कप्तान गिल ने 2 रन बनाए। उनके बाद साई सुदर्शन का बल्ला भी खामोश रहा। वह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

rcb and gt

गुजरात ने अपने 3 विकेट महज 19 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे। यहाँ से शाहरुख़ खान और डेविड मिलर के बीच भागीदारी हुई और स्कोर 80 रनों तक चला गया। इस दौरान मिलर 30 रन बनाकर आउट हो गए और उनके बाद शाहरुख़ 37 के निजी स्कोर पर कोहली के थ्रो पर रन आउट हुए।

राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 35 रनों की पारी खेली। उनके अलावा राशिद खान ने 18 रन बनाए। अंतिम ओवर तक गुजरात 147 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज, विजयकुमार और यश दयाल के खाते में 2-2 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए फाफ डू प्लेसी और कोहली ने मिलकर आरसीबी को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रनों की भागीदारी की। डू प्लेसी ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हो गए।

फाफ डू प्लेसी के आउट होने के बाद विल जैक्स 1 और रजत पाटीदार 2 रन बनाकर चलते बने। कोहली एक छोर पर खड़े थे। ग्लेन मैक्सवेल भी नहीं टिके, वह भी एक चौका जड़ने के बाद आउट होकर वापस लौट गए। यहाँ से कैमरन ग्रीन भी 1 रन बनाकर चलते बने और आरसीबी की आधी टीम आउट हो गई।

जब कोहली 42 रन बनाकर आउट हुए, तो आरसीबी की परेशानी बढ़ गई लेकिन फिनिशर दिनेश कार्तिक क्रीज पर खड़े थे। उन्होंने 12 गेंद में नाबाद 21 रन बनाए। स्वप्निल सिंह ने 9 गेंद में नाबाद 15 रन बनाकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिला दी। जरात की वापसी जोश लिटल ने कराई। पहले ओवर में 20 रन देने के बाद उन्होंने अगले 3 ओवरों में 24 देकर 4 खिलाड़ी आउट कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+