18 मई को RCB को कभी नहीं मिली है हार, CSK को दो बार चटाई है धूल, क्या होगी प्लेऑफ में जगह पक्की!

IPL 2024 RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले पर फैंस की नजरे बनी हुई है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में सिर्फ एक जगह ही बची हुई है और इन दोनों ही टीमों में से जो टीम आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। वह प्लेऑफ में चौथी टीम बनाकर एंट्री ले लेगी।

आरसीबी को बड़े अंतर से जीतना होगा मैच

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अगर प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी की टीम को 18 रन या फिर 11 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगर आरसीबी को हरा देती है तो वह क्वालीफाई कर लेगी। वहीं आरसीबी जीत जाती है लेकिन हार का अंतर कम होता है तो ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हार कर भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

IPL 2024 1

18 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लकी

18 मई का दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में शानदार रहा है। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में 18 मई के दिन रॉयल चैलेंज बेंगलुरु अब तक चार मुकाबले खेली है। इन चारों मुकाबले में आरसीबी की टीम को जीत मिली है। इन चार में से दो बार आरसीबी की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को ही हारने का कारनामा किया है। वहीं एक बार सनराइजर्स हैदराबाद को भी 18 मई को रॉयल चेंजर बेंगलुरु ने मात दी थी। जबकि पंजाब किंग्स भी आरसीबी के खिलाफ इस दिन हार का सामना कर चुकी है।

बारिश हुई तो क्या होगा?

अब तक 18 मई का दिन आरसीबी के लिए लकी रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि साल 2024 का 18 मई रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए किस तरह का रहता है। हालांकि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। अगर मैच नहीं हो पता है तो चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। क्योंकि उसके 14 मैचो में 15 अंक हो जाएंगे। वहीं आरसीबी की टीम 14 मैचो में 13 के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल इतिहास में 18 मई को आरसीबी का रिकॉर्ड

18 मई 2013: बेंगलुरु ने सीएसके को 24 रन से हराया
18 मई 2014: बेंगलुरु ने सीएसके को पांच विकेट से हराया
18 मई 2016: बेंगलुरु ने पंजाब को 82 रन से हराया
18 मई, 2023: बेंगलुरु ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+